Header Ads

Top 7 endangered animals species in hindi: जीवों की ये प्रजाति तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है

 Top 7 Endangered animals species in hindi: जीवों की ये प्रजाति तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है

Endangered animals species in hindi: जीवों की ये प्रजाति तेज़ी से विलुप्त होती जा रही है

 कहने को तो इस धरती पर इंसानों के साथ-साथ लाखों करोंड़ो जीव-जानवर रहते हैं, लेकिन बात सिर्फ हमेशा इंसानों के बारे में ही की जाती है और आज हाल ऐसा है कि हजारों जानवर पूरी तरह विलुप्त होने की कगार पर हैं। कई प्रजातियां ऐसी हैं जो इस धरती पर अपनी आखिरी सांस ले रहें हैं। इसके बाद भी शायद किसी को भी इन विलुप्त हो रहे जानवरों की परवाह नहीं है, लेकिन इससे हटके एक ऐसा इंसान भी है, जो इन विलुप्त हो रहे जानवरों की दुर्लभ तस्वीरें लेने के लिए सालों से जंगलों की खाक छान रहा है। इन्होंने अंटार्टिका के दुर्लभ पोलर बियर से लेकर मेडागास्‍कर के अनोखे कछुए तक सभी को अपने कैमरे से जिंदा किया है। कई साल की मेहनत से ये तस्‍वीरें हासिल हुई हैं। इनके द्वारा ली गई अनोखी तस्‍वीरो में इन विलुप्‍त जानवरों को देखकर शायद आपका भी दिल भर आए।

तो चलिए इस लेख की शुरूआत करते है

1. Saiga- endangered species in hindi





सइगा हिरन प्रजाति का यह Saiga antelope, ये जानवर बेहद ही मासूम और सीधा-साधा सा-क्यूट जानवर है। मंगोलिया और आसपास के कुछ देशों में पाए जाने वाला ये जानवर जबरदस्त संकट में होने के कारण विलुप्त होने की कगार पर है।


2. Polar bear- endangered animals

अंटार्टिका के बर्फ से धके बेहद ही मुश्किल महौल में रहने वाले ध्रुवीय भालू देखने में भले ही काफी खतरनाक लगते हों, लेकिन हकीकत तो ये है कि वे खुद बड़े ही खतरे में हैं और ज्यादातर लोग उन्हें बचाने के लिए कुछ कर भी नहीं रहे।

3. Phillippine eagle: Endangered animals

तेजी से लुप्त होते पक्षियों की श्रेणी में आती है फिलीपाइन ईगल। यह चील प्रजाति की ही है, पर दूसरी चीलों से अधिक बड़ी और ताकतवर होती है। यह मुख्य तौर से फिलीपींस में पाईजाती है। ये खाने में बड़े-बड़े सापों को खाती है। इसे 4 जुलाई 1995 को फिलीपींस की नेशनल बर्ड घोषित किया गया था, लेकिन अब यह तेजी से विलुप्त होने की श्रेणी में आ रही है।

4. Proboscis Monkey: Rare species of monkey

इसे Proboscis Monkey भी कहा जाता है। इंडोनेशिया के जंगलों में पाए जाने वाला ये बंदर इंसानों का असली पूर्वज लगता है। इसके बाद भी इसे बचाने के बारे में कोई नहीं सोचता, जिसके कारण अब ये बंदर दुनिया में खत्म होने की कगार पर हैं।


5. Snub nosed monkey: rare animals

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्रजाति के मुश्किल से 330 बंदर रह गए हैं जो मओ नदी के आसपास के छोटे से क्षेत्र में सिमटे हुए हैं। जिन जंगलों में ये बंदर रहते हैं वहां बहुत सारे पेड़ों को काटा जा रहा है और वहां नई नई सड़कें और बांध बना रही चीनी कंपनियों से भी उन्हें खतरा है। कई अन्य वन्य प्रजातियों की तरह ही इन बंदरों की भविष्य भी अंधकारमय नजर आ रहा है।


6. Pied tamarin: Endangered animals

ओल्ड वर्ल्ड मंकी प्रजाति का यह बंदर इंसानों की तरह दिखने की वजह से खासा चर्चित है, लेकिन ब्राजील के अमेजन रेन-फोरेस्ट में पाया जाने वाला यह बंदर अब बहुत ही दुर्लभ हो चुका है। इसकी वजह है इनकी घटती संख्या।


7. Tree pangolin: rare animals in hindi

यह खूबसूरत जीव यूं तो अफ्रीका में पाया जाता है, लेकिन अब वहां भी आसानी से नहीं दिखाई देता यह जीव, क्योंकि ये भी विलुप्त होने की कगार पर हैं।

हम आशा करते हैं कि ये पोस्ट endangered animals species in hindi आपको जरूर पसंद आई होगी


No comments

Best 57+ Heartwarming Happy Maundy Thursday Quotes, Wishes, and Greetings to Spread Love and Blessings

  Best 57+ Heartwarming Happy Maundy Thursday Quotes, Wishes, and Greetings to Spread Love and Blessings Maundy Thursday Date: 28 March 2024...

Powered by Blogger.